Gwalior Stone Mafia News: पत्थर माफिया को टक्कर देने नया प्रयोग, पत्थर के गड्ढों की जीपीएस रीडिंग, रोज होगी नापतौल
Ashutosh shukla
Gwalior Stone Mafia News: ग्वालियर। ग्वालियर में फर्शी पत्थर का अवैध उत्खनन रोकने के लिए वन विभाग नया प्रयोग करने जा रहा है। यह घाटीगांव क्षेत्र में किया जाएगा, जिसमें अवैध उत्खनन के लिए खोदे गए बड़े-बड़े गड्ढों की जीपीएस रीडिंग निकलवाई जा रही है।
जीपीएस रीडिंग आने के बाद बीट के वनरक्षक और स्टाफ को गड्ढों का जिम्मा दिया जाएगा। वे रोज गड्ढों की गहराई,चौड़ाई और लंबाई की नापतौल करेंगे और डीएफओ को रिपोर्ट देंगे। हर गड्ढे की जिम्मेदारी अलग-अलग आदमी को दी जाएगी, जिससे अगर गड्ढे की लंबाई चौड़ाई में अंतर आया तो यह पता चल जाएगा कि अवैध उत्खनन किया गया है।
यह एक मानीटरिंग टूल बतौर तैयार किया जा रहा है, जिसे पूरे जिले में लागू किया जाएगा। ऐसे गड्ढों पर निगरानी दिन में एक बार से ज्यादा कराई जाएगी।