GRP Big Upgrade: रेल पुलिस के जवानों के लिए अब रोज 90 मिनट की ‘महा-ड्रिल’ अनिवार्य; दिन की शुरुआत ‘स्तोत्र’ से और अंत ‘गीता पाठ’ से, जानें नया नियम
GRP Big Upgrade: रेल पुलिस के जवानों के लिए अब रोज 90 मिनट की ‘महा-ड्रिल’ अनिवार्य; दिन की शुरुआत ‘स्तोत्र’ से और अंत ‘गीता पाठ’ से, जानें नया नियम। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर मुस्तैद रहने वाले जीआरपी (GRP) के जवान अब नए अंदाज और नई ऊर्जा के साथ नजर आएंगे। रेल पुलिस मुख्यालय ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रतिदिन 90 मिनट का कड़ा अभ्यास (ड्रिल) करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस पूरे अभ्यास को तीन अलग-अलग कालखंडों (पीरियड्स) में बांटा गया है, जिसमें फिटनेस से लेकर साइबर क्राइम और अध्यात्म तक को जोड़ा गया है।
GRP Big Upgrade: रेल पुलिस के जवानों के लिए अब रोज 90 मिनट की ‘महा-ड्रिल’ अनिवार्य; दिन की शुरुआत ‘स्तोत्र’ से और अंत ‘गीता पाठ’ से, जानें नया नियम
3 पीरियड्स में बंटा 90 मिनट का नया शेड्यूल
पहला कालखंड: मानसिक शांति और आध्यात्मिक शुरुआत दिन की शुरुआत पूरी तरह से सकारात्मक ऊर्जा के साथ होगी। ड्रिल के पहले हिस्से में जवानों के लिए ‘दक्षिणामूर्ति स्तोत्र’ का पाठ करना अनिवार्य किया गया है ताकि वे मानसिक रूप से शांत और एकाग्र रह सकें।
दूसरा कालखंड: 3 किमी की दौड़ और हार्डकोर फिटनेस अब तक जीआरपी के जवानों के लिए नियमित दौड़ या व्यायाम अनिवार्य नहीं था, लेकिन अब फिटनेस को लेकर सख्ती कर दी गई है। दूसरे पीरियड में जवानों को 3 किलोमीटर की अनिवार्य दौड़ लगानी होगी।बांस का व्यायाम (लाठी/बैम्बू एक्सरसाइज) और फ्लोर एक्सरसाइज करनी होगी। शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए जंपिंग जैक्स, क्रंचेस और अन्य फ्लोर अभ्यास को शामिल किया गया है।
तीसरा कालखंड: साइबर क्राइम और कानूनी बारीकियों की क्लास यह पीरियड हर दिन अलग-अलग महत्वपूर्ण और तकनीकी विषयों पर आधारित होगा, ताकि जवानों का कौशल विकास (Skill Development) हो सके। इसके तहत निम्न बातों की ट्रेनिंग दी जाएगी: सीसीटीवी फुटेज को सही तरीके से एकत्र करना और ट्रेनों में बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने के उपाय।रेल दुर्घटनाओं के समय स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) और ट्रेन में बम की सूचना मिलने पर तत्काल की जाने वाली कार्रवाई।पॉक्सो एक्ट (POCSO), जुवेनाइल जस्टिस (JJ) एक्ट, रेलवे एक्ट और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत जांच कैसे की जाए। घटनास्थल से पुख्ता सबूत जुटाना, बिना गलती के चार्जशीट तैयार करना और गिरफ्तारी से जुड़ी एसओपी का पालन करना।
गीता पाठ और ध्यान के साथ होगा दिन का अंत
ड्यूटी के तनाव को कम करने और जवानों को मानसिक रूप से मजबूत रखने के लिए दिन का समापन गीता पाठ और हार्टफुलनेस ध्यान (Meditation) के साथ होगा।
रेल पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस अनोखे रूटीन से न सिर्फ जवानों की फिटनेस बेहतर होगी, बल्कि वे कानूनी और तकनीकी रूप से इतने सक्षम हो जाएंगे कि रेलवे में होने वाले अपराधों पर तुरंत और सटीक लगाम लगाई जा सकेगी।

