Site icon Yashbharat.com

Govt Job in MP मध्य प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन स्टाफ नर्स भर्ती के लिए मंगाए आवेदन, देखें पूरी डीटेल

jobs

jobs

Govt Job in MP मध्य प्रदेश में नर्सिंग क्षेत्र में शासकीय जॉब के लिये मध्य प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन स्टाफ नर्स भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा विज्ञापन क्रमांक 4344 द्वारा दिनांक 2 जून 2023 को संविदा स्टाफ नर्स के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह अनुबंध 31 मार्च 2023 तक के लिए होगा जिसे आगामी वर्षों की वार्षिक कार्ययोजना में स्वीकृति हेतु नवीनीकृत किया जा सकेगा।

यहां देखें पूरी डीटेल

  • विज्ञापन जारी करने की तारीख -02 जून 2023
  • ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि- 13 जून 2023
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 04 जुलाई 2023
  • आयु की गणना- 01 जनवरी 2023 की स्थिति में
  • अनुबंध- 31 मार्च 2024 तक के लिए
  • कुल रिक्त पद- 2777
  • संविदा स्टाफ नर्स (महिला) – 2589
  • संविदा स्टाफ नर्स (पुरुष) – 288

स्टाफ नर्स भर्ती शैक्षणिक योग्यता

स्टाफ नर्स की महिला आवेदक के लिए -बीएससी नर्सिंग अथवा जनरल नर्सिंग एवं जयेष्ठ प्रसूति विज्ञान सीनियर (मिडवाइफरी प्रशिक्षित) 10+2 (फिजिक्स ,केमिस्ट्री ,बायोलॉजी)
मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल का वैध पंजीयन होना चाहिए।
इसके लिए पुरुष आवेदक के लिए- बीएससी नर्सिंग 10+ 2 (फिजिक्स,केमिस्ट्री, बायोलॉजी)
मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल का वैद्य पंजीयन होना चाहिए।

आयु सीमा

महिला के लिए- 21 से 43 वर्ष 
(अधिकतम आयु सीमा में अनुसूचित जनजाति /अनुसूचित जाति /अन्य पिछड़ा वर्ग/ निशक्तजन महिलाओं /अनारक्षित /आरक्षित) अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट 1 जनवरी 2023 की स्थिति में)
पुरुष- 21 से 40 वर्ष
(अधिकतम आयु सीमा में अनुसूचित जनजाति /अनुसूचित जाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग /निशक्तजन अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट 1 जनवरी 2023 की स्थिति में)
Exit mobile version