जिला शिक्षा केंद्र कटनी में कर्मचारी करते टीम भावना से शासकीय कार्य
जिला शिक्षा केंद्र कटनी में कर्मचारी करते टीम भावना से शासकीय कार्यकटनी /कलेक्टर कार्यालय स्थित जिला शिक्षा केंद्र कटनी में कार्यरत विभागीय कर्मचारियों में एकता की झलक इन दिनों पूरे जिले में चर्चा का विषय है. इन दिनों विशेष कर ज़ब से यहाँ पर नवागत डी. पी. सी. प्रेमनारायण तिवारी का पदार्पण हुआ है.तब से विभागीय कार्यों के निपटारे में एक प्रकार की जान सी आ गयी है. कार्यालय में कार्यरत समस्त कर्मचारियों में अपने कार्य के प्रति बेहद समर्पण और रूचि इन दिनों इस कार्यालय में देखते ही बनती है.गत दिवस जिला शिक्षा केंद्र कार्यालय का भ्रमण करने के उपरांत प्रांतीय प्रवक्ता अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत ने बेहद प्रशंसा भरे लहजे में प्रेस को जारी सकारात्मक नोट्स में बताये कि बगैर शासकीय समय की परवाह किये यहाँ जानता जनार्दन और जिले के शिक्षकों, कर्मचारियों से जुड़े उनके हितार्थ कार्यालयीन कार्य रात्रि 8 बजे तक भी कतिपय कर्मचारी गण अपने अधिकारी के साथ प्रसन्नचित्त मुद्रा में काम निपटाते देखे गये हैं .स्टाप का देर समय तक रुककर अपना शासकीय दायित्व का संपादान निश्चित तौर पर अपने अधिकारी की साख को बढ़ाने की ओर इंगित करता है. इन दिनों सारे कर्मचारी पूरे तरह तनावमुक्त होकर खुशी खुशी अपने हिस्से का नियमित काम काज निपटाने के बाद ही घर जाते हैँ. यहाँ पर अपने कार्यों में पिछड़ जाने वाले अन्य साथियों के कार्यों को भी सेम डे निपटवाने में उनके साथी एक दूसरे की मदद पूरी टीम भावना के साथ ख़ुशी खुशी करते हुए सुखद परिचय दे रहे हैँ. कर्मचारीयों की पारस्परिक सहयोग की भावना से संचालित हो रहे इस कार्यालय को जिले का आदर्श कार्यालय की संज्ञा से नवाजते हुए, अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के नेताओं द्वारा इसे कलेक्ट्रेट सहित अन्य कार्यालयों के लिए विशेष अनुकरणीय पहल बताया गया है.

