Site icon Yashbharat.com

जीएलडी माइंस बडा़री के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर कई ग्रामीण हुए लाभान्वित

IMG 20250228 WA0013 scaled

कटनी। ग्राम बडा़री के पंचायत कार्यालय प्रांगण में राहत समर्पण सेवा समिति के तत्वाधान में ममता आई केयर क्लीनिक एवं सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ के चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर समस्त प्रकार की जटिल बीमारियों का परीक्षण एवं उपचार किया गया। इस शिविर में ग्रामीण जनों की आंखों की जांच कर उन्हें चश्मे प्रदान किए गये। स्वास्थ्य शिविर के आयोजक मेसर्स जीएलडी माइंस के संचालक विवेक दुबे भी शिविर में पहुंच कर बताया कि शिविर में आंखों की जांच के उपरांत जितने भी जरूरतमंद लोगों को चश्में की आवश्यकता होगी उन्हें चश्मा मेसर्स गोरेलाल दुबे बडा़री माइंस के सौजन्य से प्रदान कराया जाएगा। शिविर में पधारे ग्रामीण जनों नें जनहित में किए गये इस आयोजन की तारीफ करते हुए मेसर्स गोरेलाल दुबे बडा़री माइंस के संचालक विवेक दुबे का धन्यवाद किया एवं माइंस प्रबंधन की सराहना की। इस अवसर पर डा शारदा प्रसाद साहू, शिवानी सिंह , सी एच ओ मीनाक्षी चौधरी , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कल्पना तिवारी, विपिन चन्द्र पाल , रामकृष्ण साहू , शिव साहू एवं माइंस प्रबंधन की तरफ से हजारी लाल गौतम , लकी तिवारी , नंदन तिवारी , सूरज पांडे, सभापति मिश्रा, आदित्य मिश्रा की उपस्थिति रही।

Exit mobile version