katniLatestमध्यप्रदेश

Accident खदान में गिरकर चकनाचूर हुआ ट्रक, दो घायल, एक गंभीर, सडरसन माइंस बड़ारी में नहीं थम रहीं दुर्घटनाएं

कटनी। Accident सडरसन माइंस बड़ारी में दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन खदान में वाहनों के गिरने से मजदूर घायल हो रहे हैं। इसके बावजूद माइंस प्रबंधल सुरक्षा इंतजामों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

IMG 20230919 WA0049

यहां फिर एक 10 चका ट्रक के खदान में गिरकर चकनाचूर होने का मामला प्रकाश में आया है। ट्रक में दो लोग सवार थे, जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है।

सूत्रों की माने तो सडरसन माइंस बड़ारी में नियमो को ताक पर रखकर खदानों का संचालन किया जा रहा है। जिसके कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व खदान में एक मशीन भी गिर गई थी। इसके पूर्व यहां 6 चका ट्रक गिरा था, जिसका आज तक पता नहीं चला है।

Back to top button