Site icon Yashbharat.com

Gen-Z आंदोलन बना क्रांति: मेडागास्कर में सेना ने किया तख्तापलट, राष्ट्रपति भागे

Gen-Z आंदोलन बना क्रांति: मेडागास्कर में सेना ने किया तख्तापलट, राष्ट्रपति भागे

Gen-Z आंदोलन बना क्रांति: मेडागास्कर में सेना ने किया तख्तापलट, राष्ट्रपति भागे

Gen-Z आंदोलन बना क्रांति: मेडागास्कर में सेना ने किया तख्तापलट, राष्ट्रपति भागे।  द्वीपीय देश मेडागास्कर में कई सप्ताह से जारी व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना देश छोड़कर भाग गए हैं, जिसके बाद वहां सेना ने मंगलवार को सत्ता का नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया है। मेडागास्कर की एक विशेष सैन्य टुकड़ी के कर्नल ने मंगलवार को कहा कि देश की सशस्त्र सेनाओं ने सत्ता अपने हाथ में ले ली है। इसी के साथ मेडागस्कर उन देशों की श्रेणी में शामिल हो गया, जहां जेन-जी आंदोलनों के चलते हाल ही में सत्ता परिवर्तन हुआ है।

मिथिला की बेटी का राजनीति में डेब्यू? मैथिली ठाकुर बीजेपी में होंगी शामिल, टिकट तय माना जा रहा

Gen-Z आंदोलन बना क्रांति: मेडागास्कर में सेना ने किया तख्तापलट, राष्ट्रपति भागे
विशेष सैन्य टुकड़ी के कर्नल माइकल ने कहा कि, सशस्त्र सेनाओं ने देश की सत्ता अपने हाथ में ले ली है। सेना आर्मी और जेंडरमेरी (कानून-व्यवस्था बल) के अधिकारियों से मिलकर एक काउंसिल बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि एक प्रधानमंत्री की नियुक्ति की जाएगी जो तुरंत नागरिक सरकार का गठन करेगा। बता दें कि वह कई महाद्वीपों में फैल रही जेनरेशन-जेड द्वारा संचालित अशांति की लहर के बीच पद से हटाए जाने वाले विश्व के नए नेता हैं।

मंगलवार को की संसद भंग

इससे पहले मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना ने मंगलवार को संसद के निचले सदन को भंग कर दिया। मेडागास्कर राष्ट्रपति कार्यालय के फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए एक बयान के अनुसार, राजोइलिना ने राष्ट्रीय सभा को तत्काल भंग करने का आदेश जारी किया। यह आदेश सैन्य विद्रोह के बीच देश छोड़ने के बाद जारी किया गया।

सप्ताहांत में युवाओं के नेतृत्व वाले सरकार विरोधी प्रदर्शनों में एक विशिष्ट सैन्य इकाई के शामिल होने और उनसे पद छोड़ने का आह्वान करने के बाद राजोइलिना किसी अज्ञात पते पर हैं। राष्ट्रपति ने सोमवार रात सोशल मीडिया पर प्रसारित एक भाषण में कहा कि उन्होंने अपनी जान के डर से देश छोड़ दिया है।

बिजली-पानी बनी सत्ता छिनने की वजह

प्रदर्शन 25 सितंबर से पानी और बिजली की कमी को लेकर शुरू हुए थे और इस आंदोलन को युवाओं ने जेन-जेड मेडागास्कर नाम दिया है। यह आंदोलन भ्रष्टाचार और असमानता के विरुद्ध देशव्यापी प्रदर्शन में बदल गया। संयुक्त राष्ट्र ने कहा, अब तक कम से कम 22 लोग मारे गए हैं। अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को अस्थिर स्थिति के बीच घर में रहने की सलाह दी है। अफ्रीकी संघ ने सेना व नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

मेडागास्कर में व्यक्ति की औसत उम्र 20 वर्ष से भी कम है और इसकी लगभग 3 करोड़ की आबादी का तीन-चौथाई हिस्सा गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करता है। विश्व बैंक के अनुसार स्वतंत्रता (1960) से 2020 तक देश की जीडीपी प्रति व्यक्ति में 45% गिरावट आई है। इन्हीं कारणों से देश में राजोइलिना के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा था। जबकि राजोइलिना ने कहा कि सैन्य विद्रोह के बाद उनकी जान को खतरा था और इसलिए वह देश छोड़कर भाग गए है। Gen-Z आंदोलन बना क्रांति: मेडागास्कर में सेना ने किया तख्तापलट, राष्ट्रपति भागे

Exit mobile version