Site icon Yashbharat.com

इंदौर में बुधवार को कोरोना के चार नए मरीज आने से मचा हड़कंप

covid test kit

covid test kit

इंदौर में बुधवार को चार नए मरीज मिले हैं। इनमें से तीन मरीज यूके, केरल और मुंबई से लौटे हैं। यहां तबीयत बिगड़ने के बाद जांच करवाई तो पॉजिटिव पाए गए। पिछले पांच दिनों में इंदौर में 11 नए मरीज मिल चुके हैं।

सीएमएचओ डॉ. बी. एस. सैत्या के मुताबिक बुखार, खांसी, सर्दी, थकान, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ, खानपान का स्वाद नहीं आना आदि कोरोना के लक्षण होते हैं। यदि ऐसे कोई लक्षण नजर आ रहे हैं तो विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए।

अधिकारियों के मुताबिक कोरोना के नए मरीज मिले हैं। इनमें से तीन की ट्रैवल हिस्ट्री मिली है। कोरोना पाजिटिव 50 वर्षीय पुरुष मुंबई से, 43 वर्षीय महिला यूके से, 30 वर्षीय महिला केरल से आई है। वहीं 54 वर्षीय महिला इंदौर में ही थी। इनमें से केरल से आई महिला के पति शुक्रवार को पॉजिटिव आए थे।

Exit mobile version