katniमध्यप्रदेश

चार दिन पहले घर से फैक्ट्री के लिए निकला युवक लापता

कटनी। घर से बड़वारा के झरेला स्थित एक फैक्ट्री में काम करने गया कटनी निवासी नोजवान रहस्मय ढंग से लापता है। नई बस्ती जगमोहनदास वार्ड निवासी मनोज तिवारी के 25 वर्षीय पुत्र शुभम तिवारी विगत 8 फरवरी 2025 को बड़वारा झरेला बिरला पुट्टी फैक्ट्री में काम के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं आये तब उनके परिजनों को चिंता हुई।

मोबाइल भी बंद था जबकि मोटरसाइकिल रपटा पेट्रोल पंप के पास मिली। बड़वारा थाने में शुभम के इस तरह गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। परिजनों ने लोगों से भी अपील की है कि अगर शुभम के बारे में कोई जानकारी मिले तो परिजनों या पुलिस को अवगत कराएं।

जिस किसी को कहीं दिखे कृपया दिए गए नंबर पर सूचित करें- 9300956359,7000134035

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि