katniमध्यप्रदेश

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के घर पहुंच कर उनसे सौजन्य मुलाकात कर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया परशुराम शोभायात्रा मे भी हुए शामिल 

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के घर पहुंच कर उनसे सौजन्य मुलाकात कर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया परशुराम शोभायात्रा मे भी हुए शामि

 

कटनी। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अजय सिंह राहुल भैया सोमवार को कटनी पहुंचे।इस दौरान वरिष्ठ विधायक अजय सिंह राहुल भैया पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के घर पहुंच कर उनसे सौजन्य मुलाकात कर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।इबके पूर्व कटनी आगमन पर चाका बायपास पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया।इसके बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल भैया पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के घर पहुंचे। सबसे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कृषि मंडी सदस्य मोहन बत्रा के निवास पर पहुंचे। जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया था। इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक अजय सिंह ने पार्टी को और अधिक मजबूत करने की बात कही।इसके पश्चात वे महिला कांग्रेस नेत्री मंजू निषाद के आवास पर पहुंचे थे जहां उनका आतिशबाजी के बीच गर्मजोशी से स्वागत किया गया था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाना ही हम सब का प्रमुख उद्देश्य है।

शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई सुरेश सोनी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया था।इसके बाद राकेश जैन कक्का निवास पर पहुंचे यहां उन्होंने कहा कि पार्टी किसे टिकट देती है ये पार्टी का मामला है हम सबको पार्टी के लिए काम करना है जिससे आगामी समय पर प्रदेश में कांग्रेस कांग्रेस सरकार बनाई जा सके इसके लिए सभी को मिलजुलकर पार्टी हित में कार्य करना होगा।इसके बाद पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष करण सिंह चौहान, ठाकुर गुमान सिंह, रुस्तम भाई,लिप्पू भाई के निवास पर पहुंचे।इसके बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल भैया आस्था प्लाजा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कहा कि बहुत से वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता घरों पर बैठे हैं ऐसे में संभाग वार दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओ को पार्टी मजबूत करने के लिए दौरा कर रहा हूं जिससे पार्टी जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत हो सके। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिला प्रभारी बीरेंद्र द्विवेदी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ महेन्द्र सिंह चौहान, नीरज सिंह बघेल, पप्पू बाजपेयी, रुस्तम भाई,बीएम तिवारी, शैलेन्द्र शुक्ला, डॉ के एल जैन, प्रियदर्शन गौर,प्रेम बत्रा, कल्लू दास बैरागी,नारायण निषाद, जितेन्द्र सिंह,महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, माधुरी जैन, सौम्या राधेंलिया, नरेंद्र सैनी,अजय गर्ग, चिंतामणि तिवारी,नदीम खान, आंनद मिश्रा, अजय जयसवानी,जित्तू गुप्ता, सुशील जायसवाल, राजेश जाटव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे‌शाम को अजय सिंह राहुल भैया नगर में आयोजित परसराम जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए l

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि