Site icon Yashbharat.com

एक राष्ट्र एक चुनाव का प्रस्ताव देश के विकास के हित में : पूर्व हाईकोर्ट जज रोहित आर्य

IMG 20250327 WA0007

एक राष्ट्र एक चुनाव का प्रस्ताव देश के विकास के हित में : पूर्व हाईकोर्ट जज रोहित आर्*l

कटनी । बारडोली समिति द्वारा में एक राष्ट-एक चुनाव के परिपेक्ष्य में विचार एवं परामर्श विषय पर आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन होटल ब्रजवासी रॉयल में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” प्रस्ताव पर राज्य समिति के समन्वयक पूर्व न्यायाधीश रोहित आर्य जी मुख्यवक्ता के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन ने एक विचार, एक कदम राष्ट्रहित की ओर के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, लोकहित में एक राष्ट्र-एक चुनाव के बहुआयामी सकारात्मक परिणाम के लिए जनमत से समर्थन करने के लिए राष्ट्र निर्माण में जनता जनार्दन से अपनी भागीदारी, सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान किया ताकि चुनाव को कम और प्रशासनिक दक्षता सुनिश्चित हो।
विधायक श्री संदीप जायसवाल ने कहा वर्षों के राजनैतिक सफर के दौरान मेरा अनुभव रहा है बार बार अलग अलग तरह के चुनाव आचारसंहिता लगने से विकास कार्यों की गति में विराम लगता है ।
अपने विचार रखते हुए पूर्व न्यायाधीश रोहित आर्य ने कहा कि देश में एक साथ चुनाव प्रक्रिया (एक के बाद एक राज्य) होने के कारण निर्वाचित मंत्रिपरिषद अधिकांशतः चुनावों में व्यस्त रहती है और वे विकास एजेंडे के क्रियान्वयन के लिए अधिक समय नहीं दे पाती।
एक देश, एक चुनाव’ देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और सशक्त बनाएगा, सरकारी कोष पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होगा, विकास की गति बढ़ेगी तथा देश विकास और सुशासन की नई बुलंदियों तक पहुंचेगी। “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विकसित भारत के निर्माण और भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में एक नए युग की शुरुआत होगी।
आर्य ने कहा, “यह किसी विशेष पार्टी या राज्य के बारे में नहीं है और यह हर जगह हो रहा है। ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ लागू होने के बाद, न केवल मंत्रियों और अन्य मशीनरी के पास राज्यों और देश के विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पर्याप्त समय होगा।”
“पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की रिपोर्ट ने 2034 तक प्रस्तावों को लागू करने की सिफारिश की है। लेकिन, उससे पहले हमें देश के हर नागरिक को समझाने की जरूरत है।”
पिछले वर्ष दिसंबर में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने “एक राष्ट्र, एक चुनाव” को लागू करने हेतु विधेयक को मंजूरी दी थी।
कार्यक्रम का संचालन जिला एक राष्ट्र, एक चुनाव समिति के संयोजक आशीष गुप्ता बाबा ने किया एवं आभार समाजसेवी एवं भाजपा जिला महामंत्री  सुनील उपाध्याय ने किया।
सम्मेलन के दौरान विधायक  संदीप जायसवाल,पूर्व महापौर एवं सीए  शशांक श्रीवास्तव, केडीए के पूर्व अध्यक्ष  पीतांबर टोपनानी ,एक राष्ट्र, एक चुनाव समिति के संयोजक आशीष गुप्ता बाबा, सहसंयोजक  दीपक तिवारी के साथ ही इस मुहिम को जनजागरण बनाने के लिए प्रबुद्ध जनों, अधिवक्ता, चिकित्सक, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक, स्वयं सेवी, सहकारिता संगठनों, नगरीय निकाय, महाविद्यालय, शिक्षकों, विधार्थी, व्यापारियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।।

Exit mobile version