Latest

भारत सरकार ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की 8 सदस्यीय समिति गठित, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद बने अध्यक्ष

नई दिल्ली: भारत सरकार ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की जांच के लिए 8 सदस्यीय समिति का गठन किया है। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके सदस्यों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, पूर्व राज्यसभा एलओपी गुलाम नबी आज़ाद समेत अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों को शामिल किया गया है।

केंद्र की मोदी सरकार ने 18 से 22 सिंतबर तक संसद के विशेष सत्र की घोषणा की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस सत्र के दौरान ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ बिल को संसद में पेश किया जा सकता है। साथ ही, जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाले चुनावों को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणा की जा सकती है।

ONE NATION

Back to top button