FIFA WC Final: पुतिन ने दिखाई बॉसगिरी, सबको बारिश में भिगाया और खुद…
नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के खिताबी मुकाबले में टक्कर तो फ्रांस और क्रोएशिया के बीच हुई, मगर महफिल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने लूट ली।
रूस ने इस वर्ल्ड कप की शानदार मेजबानी की। मेजबान टीम का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। मगर टीम क्वार्टरफाइनल में नहीं पहुंच पाई। मगर रूस के राष्ट्रपति का रूतबा इसके बाद भी बना रहा। ये नजर आया फाइनल के बाद हुए पुरस्कार वितरण समारोह में।
पुरस्कार वितरण समारोह के वक्त फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो और क्रोएशिया की राष्ट्रपति कोलिंडा ग्रेबर भी मौजूद थीं, लेकिन जैसे ही पुरस्कार बांटे जाने शुरू हुए, आसमान से पानी बरसने लगा। ऐसे में क्रोएशिया और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष भीगने लगे। मगर पास में ही खड़े रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के सिर पर छाता लगा मिला।
इसके बाद से ही ट्विटर पर लोगों ने ट्वीट करने शुरू कर दिए। कुछ लोगों को पुतिन का ये अंदाज बेहद पसंद आया तो कई ने निशाना भी साधा। राष्ट्रपति पुतिन तो खुद छाता लेकर खड़े थे, मगर बाकी देशों के राष्ट्राध्यक्ष बारिश में भीग रहे थे। वहीं खिलाड़ी भी भरी बरसात में अपने पुरस्कार ले रहे थे। राष्ट्रपति पुतिन की इसे लेकर खिंचाई भी हो रही है। इस पर बड़े मजेदार मीम भी बना दिए।
हालांकि बाद में कुछ छाते लाए भी गए, लेकिन वह सब पुतिन के छाते के आगे नाकाफी साबित हुए। जॉर्ज गुआर्दो ने ट्वीट किया, पुतिन के लिए बड़ा छाता और मेहमानों के लिए छोटे छाते, अब ट्रंप इसे पावर मूव कहेंगे।
एक यूजर ने मजेदार ट्वीट किया, इसमें पुतिन का सुरक्षा अधिकारी उनसे पूछता है, सर कितने छातों की जरूरत है, पुतिन कहते हैं, उन्होंने हमें जीतने नहीं दिया, अब उन्हें भीगने दो।
And a Putin looks so good dry & prim (with an umbrella only for him) while the French and Croatia Presidents are totally wet and wasted. It’s pouring in Bhubaneswar, now. TS pic.twitter.com/ZToihjaeGR