लापता युवक की तलाश में भटक रहे परिजन

inspetor police cartoon

कटनी। एनकेजे थाना अंतर्गत ग्राम हीरापुर कौडिय़ा से लापता एक 38 वर्षीय युवक की तलाश में परिजन परेशान है। शेख करीम नामक युवक पिछले ढाई से तीन माह से लापता है। हालांकि उसका दिमागी संतुलन भी ठीक नहीं है। परिजनों का कहना है कि उनके द्धारा शेख करीम के लापता होने की सूचना पुलिस को भी दी गई है लेकिन पुलिस युवक की तलाश में रूचि नहीं ले रही है। परिजन अपने स्तर पर भी लापता युवक की तलाश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-  ग्वालियर: 6,952 करोड़ के ग्वालियर-भिंड-इटावा फोरलेन प्रोजेक्ट को कैबिनेट मंजूरी का इंतजार, NHAI ने दिल्ली भेजा प्रस्ताव