Fall in love: प्रेम में पागल युवती गेंट्री गेट पर चढ़ी

इंदौर । शोले फिल्म में वीरू के टंकी पर चढ़कर बसंती को शादी के लिए मनाने का दृश्य तो आपने देखा होगा, लेकिन इंदौर में एक लड़की प्रेमी से शादी करने के लिए गेंट्री गेट पर चढ़ गई।

युवक के प्रेम में पागल युवती गेंट्री गेट पर चढ़ गई और युवक से शादी करने पर अड़ी रही। पुलिसवालों ने उसे शादी का आश्वासन देकर बड़ी मुश्किल से नीचे उतारा। युवती की शादी उसकी मां कहीं और कराना चाहती थी और युवक के बहन-जीजा भी उनके संबंध पर राजी नहीं हैं।

परदेशीपुरा थाना टीआइ के अनुसार वाकया रविवार शाम एमआर-4 का है। जीवन की फेल में रहने वाली दुर्गा मोहल्ले में रहने वाले युवक से प्रेम करती है।

वह उससे शादी करना चाहती है, लेकिन युवक की उम्र कम होने के कारण उसके घरवाले राजी नहीं है। स्वजनों से नाराज दुर्गा शाम को घर से निकली और शाम को स्वदेशी मिल ब्रिज के नीचे एमआर-4 के गेंट्री गेट पर चढ़ गई।

उसे गेट पर चढ़ता देख राहगीरों की भीड़ लग गई और वे दुर्गा को नीचे उतरने को कहने लगे। युवती ने कहा कि वह उसी लड़के से शादी करेगी, जिसे वह पसंद करती है।

Exit mobile version