Sunday, May 24, 2026
Latest:
FEATUREDLatestराष्ट्रीय

सुकमा IED ब्लास्ट: सर्च ऑपरेशन के दौरान महिला आरक्षक घायल, माओवादियों की विस्फोटक साजिश का खुलासा

सुकमा IED ब्लास्ट: सर्च ऑपरेशन के दौरान महिला आरक्षक घायल, माओवादियों की विस्फोटक साजिश का खुलासा। सुकमा जिले के गोंगड़ा पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों के अभियान के दौरान एक महिला आरक्षक आईईडी ब्लास्ट (IED Blast Sukma) की चपेट में आ गई। कैंप स्थापित करने के लिए पहाड़ी पर सर्चिंग के दौरान माओवादी द्वारा पहले से लगाए गए आईईडी पर महिला आरक्षक मुचाकि दुर्गा का पैर लग गया और ब्लास्ट हो गया।

गुरूवार दोपहर 1 बजे गोगुड़ा की पहाड़ी पर एक आईईडी ब्लास्ट हुया। इस ब्लास्ट की चपेट में आने से महिला आरक्षक मुचाकि दुर्गा के पैर में चोट आई है। बताया गया कि वहां कैंप स्थापित किया जा रहा है, जिसके लिए पहाड़ी पर सर्चिग अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन पहले से ही माओवादियों ने जगह-जगह आईईडी लगा रखी है।

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि