क्रिसमस सेलिब्रेशन को लेकर उत्साह, तैयारी शुरु गिरजाघरों मे लगने लगी आकर्षक लाइट

IMG 20241220 WA0020

क्रिसमस सेलिब्रेशन को लेकर उत्साह, तैयारी शुरु गिरजाघरों मे लगने लगी आकर्षक लाइ

कटनी -क्रिसमस में महज चंद दिन ही बचे हैं। क्रिसमस डे सेलिब्रेशन को लेकर मसीही परिवारों में उत्साह के साथ तैयारियां तैयारी शुरु कर दी गई हैं।मसीही परिवारों में बड़ों से लेकर बच्चों तक क्रिसमस की सजावट, चरनी का निर्माण सहित क्रिसमस ट्री सजाने का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही नौनिहाल से लेकर टीनऐज बच्चों में सेंटा की ड्रेसअप से लेकर मास्क तक के लिए दीवानगी बढ़ी हुई है। क्रिस्टीना जार्ज, अल्फ्रेड, एनोश ज्वेल, प्रमिल डेविड स्मिता मसीह रश्मि मसीह के अनुसार घर के बड़े जहां फेस्टिवल की तैयारियों में जुटे हैं वहीं बच्चों में डे सेलिब्रेशन को लेकर खासा उत्साह है। बच्चों में खासकर प्यारे सेंटा अंकल की ड्रेसअप में रहने के लिए वे पैरेंट्स से सेंटा मास्क एंड ड्रेस की डिमांड कर रहे हैं। इसके पीछे बच्चों का कहना है कि क्रिसमस का उत्साह, उल्लास और उमंग सेंटा क्लॉज के उपहार, चॉकलेट बांटने के लिए मास्क लगाकर आने पर दोगुना हो जाता है।

IMG 20241220 WA0021

क्रिसमस के रंग में रंगने लगा माहौल-20 तारीख बीतते ही मसीही परिवारों व सोसायटी में क्रिसमस के रंग में माहौल रंगने लगा है। मार्केट भी गिफ्ट गैलरी से सज गई हैं। क्रिसमस के शहर में होने वाले आयोजन स्थल, रेस्तरां, होटलों में तैयारी शुरु हो गई है। इनमें सेंटा बने लोग उपहार बांटते है लाइटिंग क्रिसमस ट्री से लेकर सेंटा क्लाज क़े लाल रंग क़े कपड़ो का सेट सभी को काफी पसंद आ रहा है गिरजघारो मे सजावट का दौरा जारी है बच्चे परेंट्स क़े साथ सेंटा क़े मास्क एन्ड ड्रेस परचेस कर रहे है

इसे भी पढ़ें-  कटनी में पुलिस की सख्त कार्रवाई: सीएसपी कार्यालय बना अवैध पार्किंग, मुख्य द्वार पर बैरिकेडिंग कर रोकी गई गाड़ियों की एंट्री

 

मास्क पहनने के लिए प्रेरित करूंगी-सेब्रीना ने कहा की
सेंटा क्लॉज बनने की भी अलग अनुभूति है। इस बार सेंटा क्लॉज का स्वरूप धारण कर लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करूंगी।

IMG 20241220 WA0022

मैचिंग के मास्क भी लोग ले रहे -विभा कुक ने बताया सेंटा क्लॉस की ड्रेस के साथ मैचिंग के मास्क भी ले रहे हैं। सेंटा मास्क लगाकर ही हम सभी पहचान वालों को क्रिसमस विश करेंगे।

IMG 20241220 WA0017

सेलिब्रेशन फैमिली एंड फ्रैंड्स के साथ-प्राथना सैरोन ने बताया की इस बार क्रिसमस सेलिब्रेशन फैमिली, फ्रैंड्स के साथ मिलकर करेंगे। क्रिसमस की उमंग सेंटा क्लॉज उपहार बांटने से दोगुना होती है।