Election: लाडली बहना और लक्ष्‍मी करेंगी कमाल या नारी शक्‍ति‍ ले जाएगी मार्जिन वाली सीटें, एनालि‍सि‍स

Election: लाडली बहना और लक्ष्‍मी करेंगी कमाल या नारी शक्‍ति‍ ले जाएगी मार्जिन वाली सीटें, एनालि‍सि‍स। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार महिला मतदाताओं की भूमिका निर्णायक रहने वाली है। इस बार 145 सीटों पर महिलाओं ने 75 से 100 प्रतिशत तक मतदान किया है। ऐसे में पिछली बार कम मार्जिन से जीती सीटों पर महिलाओं के वोट ही अगली सरकार और इन सीटों के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करने वाले हैं।

एनालि‍सि‍स नारी की लाडली शक्‍ति‍ से होगा वोट का फैसला

मतदान के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही महिला वोटरों के दम पर जीत की आस लगाए हुए हैं। दोनों के अपने अपने दावे हैं। इसमें महिलाओं के बढ़े वोट प्रतिशत से दोनों ही अपने अपने जीत के समीकरण बना कर जीत का दावा कर रहे हैं।

77.22 फीसदी मतदान

प्रदेश में इस बार 77.22 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें 78.21 प्रतिशत पुरुष और 76.03 प्रतिशत महिलाओं का वोट प्रतिशत है। भाजपा को लाडली बहना योजना से चुनाव में लाभ मिलने की उम्मीद है तो वहीं, कांग्रेस नारी शक्ति योजना के साथ ही सरकार के खिलाफ नाराजगी से सत्ता परिवर्तन होने का दावा कर रही है। इस बार दोनों ही दलों के बीच कड़ा मुकाबला है। ऐसे में जानकारों का कहना है कि दोनों ही दलों की 100-100 सीटें जीतना तय है। ऐसे में अब पिछली बार 2018 में 30 सीटों पर हार जीत का अंतर बहुत कम था। यहां पर एक से तीन हजार वोट से हार जीत हुई। ऐसे में इन सीटों पर इन सीटों पर महिलाओं का वोट भाजपा और कांग्रेस की किस्मत तय करेगा। अब तीन दिसंबर को ही साफ हो पाएगा कि लाडली बहना या नारी शक्ति किस योजना का ज्यादा असर रहा।

 

2018 में हार जीत का अंतर और इस बार का मत प्रतिशत

Exit mobile version