jabalpur

Education Department help : स्व सहायता समूहों को स्कूल शिक्षा विभाग देगा रोजगार

जबलपुर। जिले के स्व सहायता समूहों को अब यूनिफॉर्म बनाने का भी काम दिया जाएगा।अब तक दो जोड़ी यूनिफॉर्म के लिए बच्चों को 600 रुपए दिए जाते थे।

कोरोना संकट एवं लॉकडाउन के चलते स्कूल शिक्षा विभाग ऐसा कर रहा है। उन्हें रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। पहली बार यूनिफॉर्म समूह के माध्यम से बच्चों तक पहुंचेगी।

प्रत्येक विद्यार्थी को 2 जोड़ी गणवेश दी जाएगी

स्व सहायता समूह की क्षमता का निर्धारण एवं कार्य आदेश कलेक्टर करेंगे। समूह को तीन माह में स्टैंडर्ड साइज की यूनिफॉर्म उपलब्ध करानी होगी। कक्षा 1 से 8 में शासकीय स्कूलों के प्रत्येक विद्यार्थी को 2 जोड़ी गणवेश दी जाएगी।

20 फीसदी राशि गणवेश मिलने के बाद
गणवेश की 80 प्रतिशत राशि पहले दी जाएगी। । स्वसहायता समूह शाला प्रबंध समिति को गणवेश सप्लाई करेंगे।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, महिला वित्त एवं विकास निगम एवं शहरी क्षेत्रों में नगरीय विकास एवं आवास विभाग इसमें शामिल रहेगा।

पॉलिस्टर की मात्रा 64 से 70 फीसदी
भारतीय मानक ब्यूरो के स्पेसिफिकेशन के अनुसार कपड़े में पॉलिस्टर विस्कोस अथवा पॉलिस्टर कॉटन ब्लैडेड यार्न का उपयोग किया जाएगा।

इसमें पॉलिस्टर की मात्रा 64 से 70 फीसदी तथा कॉटन विस्कोस 33 फीसदी तक होगी। रोटो कपड़े का उपयोग वर्जित होगा। समूह को गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखना होगा।

जिले में पहली बार इस व्यवस्था पर काम शुरू होगा। स्वसहायता समूहों को भी इससे आर्थिक मदद मिलेगी। आजीविका मिशन इसका चयन करेगा।

Back to top button