Earthquake in Delhi NCR: दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, घरों सेबाहर निकले लोग

नई दिल्ली।दिल्ली-एनसीआर में रविवार की शाम को भूंकप के झटके महसूस किए गए हैं। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल गए। रविवार की शाम को यह भूकंप करीब पांच बजकर 46 मिनट पर यह भूंकप के झटके महसूस किए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह भूंकप के झटके 4.1 आया था।
इससे पहले 20 दिसंबर, 2019 को दिल्ली एनसीआर में भूंकप के झटके महसूस किए गए थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार कहीं किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि भूकंप के झटके के बाद लोग डर और भय से घरों से बाहर निकल गए। इधर भूंकप के झटके महसूस होते ही ऑफिस में काम करने वाले लोग अपने कार्यस्थल से बाहर आ गए।
दिल्ली सिसमिक जोन चार में आता है। यह क्षेत्र हिमायल के काफी करीब है। बता दें कि पूरे देश में लॉकडाउन है। लोग अपने-अपने घरों में हैं। ऐसे में सभी भूंकप के झटके महसूस होते ही तुंरत बाहर निकल गए। हालांकि एक अच्छी बात यह रही कि इस दौरान भी लोग बाहर निकल कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बखूबी करते दिखे।








