Monday, May 4, 2026
Latest:
Latest

प्रयागराज माघ मेले के दौरान 14 ट्रेनों का प्रयागराज रामबाग एवं झूसी स्टेशन पर रहेगा 2 मिनट अतिरिक्त अस्थाई ठहराव, मेला की भीड़ नियंत्रित करने रेलवे का निर्णय 

 कटनी(YASHBHARAT.COM)। प्रयागराज में माघ मेला 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं/तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज रामबाग एवं झूसी स्टेशन पर पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली 14 ट्रेनों का 2 मिनट अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। ये ट्रेनें जनवरी एवं फरवरी 2026 के दौरान निर्धारित तिथियों में 02 मिनट अतिरिक्त ठहराव लेकर चलेंगी।

 

प्रारम्भिक तिथियों से ट्रेनों का विवरण

 

1) 11062 जयनगर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस

ठहराव अवधि : 01.01.26 से 15.02.26 (25 ट्रिप)

2) 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–जयनगर एक्सप्रेस

ठहराव अवधि : 01.01.26 से 15.02.26 (25 ट्रिप)

3) 20934 दानापुर–उधना एक्सप्रेस

ठहराव अवधि : 04.01.26 से 15.02.26 (07 ट्रिप)

4) 20933 उधना–दानापुर एक्सप्रेस

ठहराव अवधि : 03.01.26 से 14.02.26 (06 ट्रिप)

5) 11034 दरभंगा –पुणे एक्सप्रेस

ठहराव अवधि : 02.01.26 से 13.02.26 (05 ट्रिप)

6) 11033 पुणे–दरभंगा एक्सप्रेस

ठहराव अवधि : 14.01.26 एवं 21.02.26 (02 ट्रिप)

7) 15267 रक्सौल-एलटीटी एक्सप्रेस

ठहराव अवधि : 03.01.26 एवं 22.01.26 (02 ट्रिप)

8) 15268 एलटीटी-रक्सौल एक्सप्रेस

ठहराव अवधि : 12.01.26 एवं 19.02.26 (02 ट्रिप)

9) 15559 दरभंगा–अहमदाबाद एक्सप्रेस

ठहराव अवधि : 14.01.26 एवं 21.02.26 (02 ट्रिप)

10) 15560 अहमदाबाद–दरभंगा एक्सप्रेस

ठहराव अवधि : 02.01.26 से 13.02.26 (05 ट्रिप)

11) 20962 बनारस-उधना एक्सप्रेस

ठहराव अवधि : 14.01.26 एवं 21.02.26 (02 ट्रिप)

12) 20961 उधना-बनारस एक्सप्रेस

ठहराव अवधि : 13.01.26 एवं 20.02.26 (02 ट्रिप)

13) 11037 पुणे–गोरखपुर एक्सप्रेस

ठहराव अवधि : 01.01.26 से 12.02.26 (05 ट्रिप)

14) 11038 गोरखपुर–पुणे एक्सप्रेस

ठहराव अवधि : 03.01.26 से 14.02.26 (05 ट्रिप)

 

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन संख्या, तिथि एवं समय-सारिणी की पुष्टि आधिकारिक रेलवे वेबसाइट, एनटीईएस अथवा नजदीकी रेलवे स्टेशन से अवश्य कर लें।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक