FEATUREDLatest

वायरल वीडियो से सियासत में भूचाल, AIMIM ने छोड़ा कबीर का साथ

वायरल वीडियो से सियासत में भूचाल, AIMIM ने छोड़ा कबीर का साथ, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच एक वायरल वीडियो ने राज्य की सियासत में हलचल तेज कर दी है। यह विवाद हुमायूं कबीर से जुड़े एक कथित वीडियो के सामने आने के बाद शुरू हुआ, जिसे लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जांच की मांग की है।

CAPF Act 2026 लागू: कें द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में नई व्यवस्था लागू, शीर्ष पदों पर डिपुटेशन अनिवार्य

वायरल वीडियो से सियासत में भूचाल, AIMIM ने छोड़ा कबीर का साथ

वीडियो के सामने आने के बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बड़ा कदम उठाते हुए हुमायूं कबीर की पार्टी ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ (AJUP) के साथ अपना गठबंधन खत्म करने का ऐलान कर दिया है। AIMIM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह किसी भी ऐसे बयान या विवाद से खुद को नहीं जोड़ सकती, जिससे मुसलमानों की ईमानदारी पर सवाल खड़े हों।

पार्टी ने आगे स्पष्ट किया कि अब वह पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी और भविष्य में किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। AIMIM ने यह भी कहा कि राज्य के मुसलमान लंबे समय से उपेक्षित और शोषित रहे हैं, और उन्हें एक स्वतंत्र राजनीतिक आवाज देने की जरूरत है।

वहीं, हुमायूं कबीर ने वायरल वीडियो को पूरी तरह फर्जी और AI-जनरेटेड बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है। कबीर ने तृणमूल कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि वह वीडियो से जुड़े समय और स्थान का विवरण सार्वजनिक करे।

कबीर ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित TMC के कई नेताओं पर मानहानि का मुकदमा दायर करने की चेतावनी भी दी है। उनका कहना है कि यह सब उन्हें बदनाम करने और मुस्लिम वोट बैंक को प्रभावित करने की कोशिश है।इस पूरे विवाद ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है और राज्य की राजनीति में नए समीकरण बनने के संकेत मिल रहे हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम