Site icon Yashbharat.com

भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से 12:30 तक लगेंगी कक्षाएं

heatwaveschool

कटनी। लगातार बढ़ती गर्मी और तापमान के 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया है।

कलेक्टर आशीष तिवारी ने आदेश जारी कर बताया कि मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार जारी आदेश में कहा गया है कि भीषण गर्मी का सीधा असर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए यह निर्णय लिया गया है।

जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में अब कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित की जाएंगी। यह व्यवस्था सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर भी लागू होगी।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस दौरान परीक्षाएं एवं मूल्यांकन कार्य पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही संपन्न होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और 30 अप्रैल 2026 तक प्रभावी रहेगा।

प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि बच्चों को गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां जरूर अपनाई जाएं।

Exit mobile version