Drug Mafia Indore। 70 करोड़ रुपये कीमती मिथाइलीन डाइऑक्सी मेथैमफेटामाइन (एमडीएमए) के साथ पकड़े गए आरोपित दिनेश अग्रवाल और वेदप्रकाश व्यास ने डेढ़ साल के भीतर 58 किलो एमडीएमए बेचना कबूला है।
क्राइम ब्रांच खरीददारों और बेचने वालों की तलाश कर रही है। आरोपित हैदराबाद के ड्रग माफिया और एक दिवंगत नेता की लिप्तता बता रहे हैं। दोनों आरोपितों को न्यायालय पेश कर 20 जनवरी तक रिमांड पर ले लिया है।
पुलिस ने हेमचंद का स्केच बना कर हैदराबाद पुलिस की मदद से उसकी तलाश की। सूत्रों के अनुसार व्यास ने हैदराबाद के नेता विनय गुंडेला का नाम बताया और कहा कि शुरुआत गुंडेला से हुई थी। पुलिस उसके घर पहुंची तो स्वजन ने कहा कि उसकी कोरोना से मौत हो चुकी है। पुलिसवालों ने भी उसकी भूमिका संदिग्ध बताई है।
उधर क्राइम ब्रांच व्यास के बेटे यशदीप की भूमिका भी जांच रही है। उस पर शिकागो में एमडीएमए सप्लाई का शक है। पुलिस मुख्यालय के माध्यम से एफबीआइ को रिपोर्ट भेजी जा रही है। यशदीप शिकागो की नामी कंपनी में इंजीनियर है।
माफिया का स्केच बनाया, नेता के स्वजन से पूछताछ
एएसपी (क्राइम) गुरुप्रसाद पाराशर के अनुसार आरोपित व्यास शातिर है। उसने एमडीएमए बनाने से इन्कार कर दिया है। बयानों में कहा कि वह हैदराबाद के हेमचंद से 2 लाख रुपये प्रति किलो के हिसाब से एमडीएमए लेता था। ऑर्डर लेकर 4 लाख रुपये प्रति किलो में दिनेश को बेच देता था। हेमचंद ही खुराना और बग्गा ट्रांसपोर्ट पर पार्सल रखने जाता था।
आइजी हरिनारायणाचारी मिश्र के अनुसार आरोपित दिनेश और वेदप्रकाश डेढ़ साल से एमडीएमए सप्लाई कर रहे थे। दोनों 58 किलो एमडीएमए बेचना स्वीकार चुके हैं। कॉल डिटेल और वॉट्सएप चैटिंग से पता चला कि दिनेश ने दलाल विक्की परियानी और मोंटू पुरी को करीब 2 किलो ड्रग बेची है। बाकी एमडीएमए कहां खपाई, इसका हिसाब नहीं मिला।
जानकारी मिली कि राजस्थान, उप्र, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और पंजाब के तस्कर भी दिनेश के संपर्क में थे। शहर के हाई प्रोफाइल दलाल और पार्टियां आयोजित करने वाले लोगों का भी टेंट हाउस पर आना-जाना था। पुलिस इनके संबंध में जानकारी जुटा रही है।
उधर क्राइम ब्रांच व्यास के बेटे यशदीप की भूमिका भी जांच रही है। उस पर शिकागो में एमडीएमए सप्लाई का शक है। पुलिस मुख्यालय के माध्यम से एफबीआइ को रिपोर्ट भेजी जा रही है। यशदीप शिकागो की नामी कंपनी में इंजीनियर है।
पुलिस ने हेमचंद का स्केच बना कर हैदराबाद पुलिस की मदद से उसकी तलाश की। सूत्रों के अनुसार व्यास ने हैदराबाद के नेता विनय गुंडेला का नाम बताया और कहा कि शुरुआत गुंडेला से हुई थी। पुलिस उसके घर पहुंची तो स्वजन ने कहा कि उसकी कोरोना से मौत हो चुकी है। पुलिसवालों ने भी उसकी भूमिका संदिग्ध बताई है।
रईस के जरिए बड़े तस्करों तक पहुंचने की कोशिश