Drug Mafia: कुड़ी बाबा की बहु ड्रग सप्लाई में गिरफ्तारी, पैडलर की तलाश में क्राइम ब्रांच के छापे

Drug Mafia । 70 करोड़ रुपये कीमती मिथाइलीनडाइअॉक्सी मेथैमफेटामाइन (एमडीएमए) केस में फरार पैडलर की तलाश में क्राइम ब्रांच ने छापे मारने शुरू कर दिए है।

तीन टीमें अजमेर (राजस्थान) अहमदाबाद-सूरत (गुजरात) और मुंबई (महाराष्ट्र) भेजी गई है।

कार्रवाई की भनक लगते ही अजमेर पुलिस ने फरजाना बैगम को 95 ग्राम ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर लिया। फरजाना का पति अब्दुल रज्जाक और जेठ खुर्शीद उर्फ कुड़ी बाबा जेल में बंद है।

क्राइम ब्रांच एएसपी गुरुप्रसाद पाराशर के मुताबिक आरोपित वेदप्रकाश व्यास, दिनेश अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, चिमन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद मुंबई, अजमेर, अहमदाबाद के कई तस्करों को पकड़ा गया था।

आरोपितों से पूछताछ में मोहम्मद टेम्पो, जुबेर आदि की जानकारी मिली है। यह भी खबर मिली कि पूर्व में गिरफ्तार तस्कर खुर्शीद उर्फ कुड़ी बाबा, अब्दुल रज्जाक के स्वजनों ने ड्रग सप्लाई शुरू कर दी।

पुलिस गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हुई थी कि अजमेर की सिविल लाइन पुलिस ने लोहाखान इलाके से रज्जाक की पत्नी फरजाना को गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version