Driving Licence : ऑनलाइन आवेदन करने वालों के ही बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस
Driving license
Driving Licence : भोपाल। अनलॉक-1 में राजधानी सहित प्रदेश के सभी परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में आम जनता से जुड़े काम जल्द शुरू हो जाएंगे।
फिलहाल ऑनलाइन आवेदन आने पर ही काम किए जाएंगे। इसके लिए सोमवार को परिवहन आयुक्त वी मधु कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं।
कलेक्टर की अनुमति के साथ परिवहन कार्यालयों में ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों की फिटनेस, वाहनों का पंजीयन सहित अन्य कार्य शुरू करने के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को निर्देशित किया है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन के कारण प्रदेश के सभी आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस समेत आम जनता से जुड़े काम बंद थे। 21 मई को प्रदेश के सभी परिवहन कार्यालयों में कुछ कार्य शुरू किए गए थे।
अब अनलॉक-1 में केंद्र सरकार की गाइडलाइन का पालन कर आम जनता से जुड़े कार्य शुरू होने जा रहे हैं।