आईएचएसडीपी क़े जर्जर मकान का छज्जा गिरा, विकलांग महिला घायल

IMG 20240711 WA0008

कटनी। एनकेजे थाना क्षेत्र क़े श्रीराम जानकी हनुमान वार्ड क्रमांक 18 अन्तर्गत आईएचएसडीपी योजनान्तर्गत निर्मित भवन में कल छत गिरने से उक्त मकान में रहने वाली विकलांग महिला चोटिल हो गई है।

स्थानीय पार्षद रागिनी मनोज गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा की ठेकेदार द्वारा बहुत ही जर्जर मकान बनाए है जिसके गिरने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है उक्त योजनानतर्गत निर्मित समस्त भवनों में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है जिससे बहुत ही कमजोर भवन बनाए गए हैं और कुछ ही वर्षों में जर्जर हो गए हैं।

 

शासन द्वारा सड़क, नाली, बिजली, पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है जिससे लोग परेशान है गत दिवस इस योजना अंतर्गत मकान मे निवास रत विकलांग महिला कविता लालवानी उम्र 40 वर्ष घायल हो गयी है

इसे भी पढ़ें-  जबलपुर नगर निगम सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब 15 ठेकेदार संभालेंगे कमान, दिव्यांगों के लिए 116 पदों पर भर्ती को एमआईसी की हरी झंडी