Site icon Yashbharat.com

Delhi Election Result LIVE : कांटे की टक्कर, शाहीन बाग में बीजेपी आगे, रोहिणी से BJP के विजेंद्र गुप्ता पीछे

images 35

LIVE Delhi Election Results 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती एक घंटे के रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) एक बार फिर दो तिहाई से अधिक बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करती नजर आ रही हैं। वहीं भाजपा काफी पीछे चल रही है। इस वक्त आप 52 और भाजपा 18 सीटों से आगे। रोहिणी से नेता प्रतिपक्ष भाजपा के विजेंद्र गुप्ता पीछे चल रहे हैं। ओखला विधानसभा क्षेत्र से इस वक्त भाजपा आगे चल रही है।ओखला से अमानतुल्ला खान के मुकाबले भाजपा के ब्रह्म सिंह 214 वोटों से आगे हैं। शाहीन बाग में

भी बीजेपी आगे है। आम आदमी पार्टी को 3075 वोट और बीजेपी 3289 वोटों से आगे। आठ फरवरी को 70 सीटों पर मतदान हुए थे। इस बार विधानसभा चुनाव में 62.59 फीसद मतदान हुआ है, जो पिछले दो विधानसभा चुनावों के मुकाबले कम है। इस वजह से सभी दलों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।

Exit mobile version