Site icon Yashbharat.com

CBSE रिजल्ट में DAV ACC पब्लिक स्कूल कैमोर का शानदार प्रदर्शन, 12 विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया इतिहास

IMG 20260416 WA0014

CBSE रिजल्ट में DAV ACC पब्लिक स्कूल कैमोर का शानदार प्रदर्शन, 12 विद्यार्थियों ने रचा सफलता का नया इतिहा

 

कैमोर- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित सेकेंडरी स्कूल परीक्षा परिणाम में अदानी फाउंडेशन द्वारा संचालित डी.ए.वी. एसीसी पब्लिक स्कूल, कैमोर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष कुल 12 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अलग-अलग रैंक में अपनी जगह बनाई और अपनी मेहनत, लगन एवं अनुशासन का परिचय दिया।

विद्यालय के मेधावी छात्र देव निगम एवं इकरा बानो ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं इशिका जायसवाल ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सुब्रत गौतम (95.8%), प्रतीक जैन (95.6%), निर्भय सिंह (95.0%), आशुतोष सोनी (94.2%), उन्नति दुबे (94.2%), अधिका जैन (93.6%), शौर्य सिंह (93.6%), अथर्व गुप्ता (92.2%) तथा मो. एजजान खान (91.0%) ने भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय की सफलता में योगदान दिया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। प्रिंसिपल ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने कहा कि “हमारे विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर हो, तो सफलता निश्चित मिलती है। यह केवल परीक्षा का परिणाम नहीं, बल्कि उनके उज्जवल भविष्य की मजबूत नींव है।”

शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हर छात्र में कुछ विशेष होता है, जरूरत होती है उसे सही दिशा देने की। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने पूरे वर्ष अनुशासन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच के साथ तैयारी की, जिसका परिणाम आज सामने है। शिक्षकों ने आगे कहा कि “हमारा प्रयास केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को एक अच्छा इंसान बनाना है। हमें विश्वास है कि ये सभी छात्र-छात्राएं भविष्य में अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।”

विद्यालय प्रबंधन ने भी इस सफलता को पूरे स्कूल परिवार की उपलब्धि बताते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

इस शानदार परिणाम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि डी.ए.वी. एसीसी पब्लिक स्कूल, कैमोर शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

 

 

Exit mobile version