Site icon Yashbharat.com

कटक रेलवे स्टेशन हादसा: निर्माणाधीन छत गिरने से मची भगदड़, कई ट्रेनें प्रभावित

Screenshot 20250828 112159 Chrome

कटक रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 पर निर्माणाधीन छत का एक हिस्सा गिर गया जिससे अफरा-तफरी मच गई. हालांकि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. ट्रेन सेवा अस्थायी रूप से बाधित हुई।

ओडिशा के कटक रेलवे स्टेशन पर बने प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 के ऊपर निर्माणाधीन छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया. हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और यात्री व कामगार घबराकर इधर-उधर भागने लगे।

हादसे के बाद प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 पर ट्रेन सेवा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया. रेलवे अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. रेलवे ट्रैक से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है, उम्मीद है कि जल्द ही रेल सेवा को सुचारू रूप से शुरू किया जा सकेगा।

जानकारी के अनुसार, लगभग 4 बजे स्टेशन पुनर्विकास कार्य (Redevelopment Works) के दौरान अचानक एक पुरानी दीवार और निर्माणाधीन छत का कुछ हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया. छत और शेड का मलबा सीधे प्लेटफॉर्म और ट्रैक पर जा गिरा, जिससे ट्रेन सेवा पर भी असर पड़ा।

हादसे के बाद प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 पर ट्रेन मूवमेंट अस्थायी रूप से बाधित हो गया. कई गाड़ियां देरी से चल रही हैं, जबकि रेलवे अधिकारी यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील कर रहे हैं. अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही सेवाओं के बहाल किए जाने के लिए ट्रैक से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।

 

Exit mobile version