Site icon Yashbharat.com

कस्टमर की कार बनी झगड़े की वजह, मिस्त्रियों की लड़ाई में एक की दर्दनाक मौत

कस्टमर की कार बनी झगड़े की वजह, मिस्त्रियों की लड़ाई में एक की दर्दनाक मौत।।शिंदे की छावनी इलाके में ग्राहक की बाइक सुधारने को लेकर दो मिस्त्री आपस में झगड़ गए। दोनों में जमकर खींचतान और मारपीट हो गई। इस घटना के कुछ ही देर बाद एक की मौत हो गई।

 

कस्टमर की कार बनी झगड़े की वजह, मिस्त्रियों की लड़ाई में एक की दर्दनाक मौत

मृतक के स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है। इंदरगंज थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। पुलिस ने अभी मर्ग कायम किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। इसके बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। मृतक का नाम देवेंद्र शाक्य था जो निर्धन नगर में रहता था।

पहले लड़ाई फिर गिरा देवेंद्र, मौत

वह शिंदे की छावनी स्थित चावला ऑटो पार्ट्स पर ही काम करता था। उसके साथ मनोज आर्य भी गाड़ियां सुधारता है। यह लोग दोपहर में दुकान के बाहर की खड़े थे। इसी दौरान एक बाइक सवार गाड़ी सुधरवाने के लिए आया। गाड़ी सुधारने को लेकर दोनों में मारपीट भी हो गई। इसके बाद इन्हें यहां मौजूद अन्य लोगों ने अलग करवाया। मनोज कुछ दूरी पर चला गया। तभी अचानक देवेंद्र गाड़ी सुधारते-सुधारते जमीन पर अचेत होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

 

 

 

 

Exit mobile version