Site icon Yashbharat.com

क्राईम ब्रांच ने स्लीमनाबाद के तिवरी में पकड़ा सट्टा तीन गिरफ्तार

IMG 20250515 WA0044

क्राईम ब्रांच ने स्लीमनाबाद के तिवरी में पकड़ा सट्टा तीन गिरफ्ता

पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशों के तहत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डेहरिया के मार्गदर्शन में कटनी क्राईम ब्रांच की टीम ने स्लीमनाबाद थाने के तिवरी ग्राम में कई दिनों से संचालित सट्टे को पकडा है। कई दिनों से चल रहे सट्टे के कारण वरिष्ठ कार्यालयों तक कई शिकायते पहुंच रही थी। कार्यवाही के दौरान अभिषेक नामदेव, बबलू अग्रहरी, आकाश असाटी को हिरासत में लिया गया, उनके पास से सट्टे के हिसाब-किताब से संबंधित दो मोबाइल एवं 1590/- रूपये, सट्टा पट्टिया जप्त की गई। आरोपियों से पूछताछ करने पर जानकारी लगी कि जिम संचालक ऋतिक पटेल द्वारा कई दिनों से कमीशन पर सट्टा खिलवाया जाता है जो ऋतिक पटेल एवं अन्य आरोपियों पर धारा 4 जुआ एक्ट एवं 49 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई है। ऋतिक पटेल फरार है। कार्यवाही प्रभारी क्राइम ब्रांच निरीक्षक संदीप अयाची एवं आरक्षक दीपक व अशोक की सक्रिय भूमिका रही। संपूर्ण कार्यवाही में स्लीमनाबाद पुलिस का भी सहयोग लिया गया।

Exit mobile version