Latestअंतराष्ट्रीय

Court Of Quatar: कतर की अदालत ने भारत के 8 पूर्व नौसैनिकों को फांसी की सजा सुनाई, भारत देगा चुनौती

Court Of Quatar: कतर की अदालत ने भारत के 8 पूर्व नौसैनिकों को फांसी की सजा सुनाई, भारत देगा चुनौती। कतर में एक साल से ज्यादा समय से हिरासत में 8 पूर्व भारतीय नौसेनिकों को अदालत ने मौत की सजा सुनाई गई है। कतर की अदालत के फैसले से भारत सरकार हैरान है। भारत के विदेश मंत्रालय ने इस मामले पर कहा कि हम अदालत के विस्तृत फैसले का इंतजार कर कदम उठाएंगे।

भारत सरकार ने कहा कि कतर की अदालत के फैसला चौंकाने वाला है। हमें उनके फैसले से गहरा सदमा लगा है। भारत अदालत के फैसले के बाद कानूनी विकल्पों को तलाश रहा है। हालांकि, पूर्व आठ भारतीय नौसैनिकों पर क्या आरोप है यह भारत सरकार और कतर की सरकार ने आधिकारिक बयान नहीं दिया।

कानूनी विकल्प की कर रहे तलाश

विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमें अदालत के फैसले की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। हमारे पास प्रारंभिक जानकारी है। कतर की अदालत ने अल दहरा कंपनी के आठ कर्मचारियों को मौत की सजा दी है। हम कानूनी टीम के संपर्क में हैं। हम सभी कानूनी विकल्प तलाशेंगे।

Back to top button