Site icon Yashbharat.com

निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने स्थल पर उपस्थित रह कर कराई नाले-नालियों की विशेष सफाई,संबंधितों को सफाई एवं जलभराव रोकने के दिए निर्देश

IMG 20260521 WA0028

निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने स्थल पर उपस्थित रह कर कराई नाले-नालियों की विशेष सफाई,संबंधितों को सफाई एवं जलभराव रोकने के दिए निर्दे

 

कटनी – निगम अध्यक्ष मनीष पाठक द्वारा रामनिवास सिंह वार्ड अंतर्गत कावसजी स्कूल के समीप एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर बड़े नाले एवं नालियों की जेसीबी मशीन के माध्यम से व्यापक सफाई कराई गई। श्री पाठक स्वयं स्थल पर उपस्थित रहकर साफ-सफाई कार्यों का निरीक्षण करते रहे तथा वार्ड की स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान निगम अध्यक्ष ने क्षेत्रीय नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा विशेष रूप से पेयजल सप्लाई व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में नागरिकों को समय पर पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए तथा इस व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

 

निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि बारिश के समय जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए वर्षाकाल से पूर्व ही बड़े एवं छोटे नाले-नालियों की नियमित सफाई कराई जा रही है। जलभराव होने से मच्छरों एवं गंदगी के कारण नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, इस बात को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाकर सफाई व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

 

निरीक्षण के दौरान श्री पाठक ने कावासजी स्कूल के पीछे बने नाले एवं मंदिर के समीप कुएं का भी निरीक्षण किया। नाला क्षतिग्रस्त होने की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए श्री पाठक ने क्षेत्रीय उपयंत्री से दूरभाष पर चर्चा कर आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने हेतु चर्चा की, ताकि पानी की निकासी की व्यवस्था सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित की जा सके।

 

इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय दरोगा श्री संगीत शर्मा को निर्देशित किया कि वार्ड में समय-समय पर फॉगिंग मशीन एवं कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े,साथ ही प्रतिदिन होने वाली साफ सफाई नियमित रुप से हो इस बात का विषेष ध्यान दिया जावे ।

 

निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने क्षेत्रीय नागरिकों एवं शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान में सभी अपना सहयोग दें तथा अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, ताकि शहर स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बना रहे।

 

इस दौरान सर्व श्री मुरारी कुरील,अज्जू निगम,विकास ठाकुर,,जग्गी कुरील,अरुण गुप्ता ,कमल क्षेत्रीय दरोगा संगीत शर्मा सहित क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही ।

Exit mobile version