Latestमध्यप्रदेश

स्नेह व प्रेम का प्रतीक कजलिया पर्व हर्षोल्लास से मनाएं-मनीष पाठक

कटनी। निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने काजलियो के पूर्व लल्लू भैया की तलैया एवं गाटरघाट कजलियां विसर्जन स्थल पर पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया । श्री पाठक ने स्थल पर नगर निगम द्वारा की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए प्रकाश व्यवस्था साफ सफाई चूने की लाइन,कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव ,पेयजल हेतु संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने शहर के नागरिकों को काजलियो की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि हरियाली, शांति, सुख-समृद्धि, स्नेह व प्रेम का प्रतीक कजलिया पर्व शहर के नागरिक बड़े ही हर्ष के साथ मनाएं । इस दौरान उपयंत्री श्री अश्विनी पांडे , क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षक एवं वार्ड दरोगा सहित क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम