Site icon Yashbharat.com

Coronavirus Viral Video: रैकून ने सिखाया हाथ धोना, किया लॉकडाउन का प्रमोशन

raikoon

नई दिल्ली। Coronavirus Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना दर्जनों वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इन वीडियो के जरिए लोग एक-दूसरे से रूबरू हो रहे हैं। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के दौरान संक्रमण से बचने के लिए सैकड़ों वीडियो शेयर हुए हैं, जिनमें लोगों को कोरोना वायरस से बचने की आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया और दिखाया जाता है। ये वीडियो उस समय और भी मजेदार और रोचक हो जाते हैं, जब जानवर भी हमें कोरोना वायरस से बचने की सलाह देते हैं।

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि रैकून के सामने दो बाउल हैं। पहले बाउल में पानी है और दूसरे बाउल में हैंडवॉश है। रैकून पहले अपने हाथों को पानी से धोता है। फिर हैंड वॉश यूज़ करता है। इसके बाद फिर पानी से हाथ धोता है।

इस वीडियो को वन अधिकारी प्रवीण कासवान ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- कोरोना वायरस से बचने के लिए हर व्यक्ति को अपने हाथों को सावधानी से धोना चाहिए। इसका डेमो रैकून जारी कर रहा है। ध्यान से देखें।

प्रवीण कासवान के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं, वहीं इस वीडियो को 653 लोगों ने लाइक और 124 अधिक लोगों ने रीट्वीट किया है। 17 से अधिक लोगों ने अब तक कमेंट किए हैं, जिनमें उन्होंने रैकून की तारीफ की है और लोगों को उससे सीख लेने की बात कही है।

एक यूज़र तान्या त्यागी ने लिखा है- रैकून इंसान से कहीं अधिक स्मार्ट है। वहीं, एक यूज़र जयवीर ने लिखा है- रैकून पढ़ा-लिखा दिख रहा है। एक अन्य यूज़र पंकज ने लिखा है- रैकून प्रामाणित विशेषज्ञ है। एक और अन्य यूज़र अन्वी ने प्रवीण से अनुरोध कर लिखा है- सर, आप कभी मेरे पंसदीदा # पंडा की वीडियोज भी डालो।

Exit mobile version