राष्ट्रीय

Coronavirus : गुजरात में 45 और मामलों की पुष्टि, मरीजों की संख्या 617 हुई

वेब डेस्‍क। गुजरात में कोरोना वायरस (COVID-19) का आज 45 और मामले सामने आ गए हैं। राज्य में मरीजों की संख्या 617 हो गई है। इनमें से 55 लोग ठीक हो गए हैं। 26 लोगों की मौत हो गई है।

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC)के धारावी में कोरोना वायरस के 6 और मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई है। इलाके में अब तक 55 मामलों की पुष्टि हो गई है और 7 लोगों की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के अब तक 10,363 मामलों की पुष्टि हो गई है। इनमें 1036 लोग ठीक हो गए हैं और 339 लोगों की मौत हो गई है।

Back to top button