Monday, May 11, 2026
Latest:
Latestराष्ट्रीय

Indian Railway: वीरता पुरस्कार विजेताओं के परिवारों को अब रेलवे में आजीवन मुफ्त यात्रा

Indian Railway: वीरता पुरस्कार विजेताओं के परिवारों को अब रेलवे में आजीवन मुफ्त यात्रा, भारत सरकार ने सेना, नौसेना और वायुसेना के वीरता पुरस्कार विजेताओं और उनके परिवारों के लिए भारतीय रेलवे में आजीवन मुफ्त यात्रा की घोषणा की है। इस सुविधा का लाभ मेडल धारक, उनके जीवनसाथी (दूसरी शादी तक), और अविवाहित मरणोपरांत विजेताओं के माता-पिता उठा सकेंगे।

जीवनसाथी में विधवा और विधुर शामिल हैं, और यह सुविधा उनकी दूसरी शादी तक जारी रहेगी। मुफ्त यात्रा के अंतर्गत फर्स्ट क्लास, 2 AC और AC चेयर कार में एक साथी के साथ सफर किया जा सकता है। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय वीरता पुरस्कार विजेताओं के योगदान और उनके परिवारों के सम्मान में लिया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम