Site icon Yashbharat.com

Corona Live Update : दो निगेटिव की बजाय पॉजिटिव को भेजा घर, मचा हड़कंप

Anti Virus Mask

कोरोना की रोकथाम में लगे स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही से गुरुवार को हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने निगेटिव दो लोगों के बजाए उनके स्थान पर दो पॉजिटिव मरीजों को क्वारंटीन सेंटर से घर भेज दिया। पॉजिटिव मरीजों और निगेटिव युवकों के एक जैसे नाम होने से यह गलती बताई जा रही है।
मामले का खुलासा हुआ तो आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग ने दोनों ही पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। मरीजों के घर जाने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों को ढूंढकर क्वारंटीन किया जा रहा है।

21 अप्रैल को पीरजादा निवासी 33 साल के युवक और इंद्रा चौक निवासी 30 वर्षीय युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इनमें इंद्रा चौक का युवक जमात से जुड़ा है। जबकि पीरदाजा वाले युवक की कोई ट्रेवल हिस्ट्री और जमात से संपर्क नहीं है।

दोनों ही आईएफटीएम में क्वारंटीन थे और 18 अप्रैल को उनका सैंपल लखनऊ भेजा गया। 21 अप्रैल को 80 सैंपलों में 21 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट के साथ दोनों युवकों की भी पॉजिटिव रिपोर्ट आ गई। आईएफटीएम में ही क्वारंटीन 37 लोगों की निगेटिव और 22 लोगों की संशय वाली रिपोर्ट आई। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव दोनों मरीजों को 22 अप्रैल की रात क्वारंटीन सेंटर से घर भेज दिया।

Exit mobile version