Corona Attack In Jabalpur: जबलपुर में बीते 24 घण्टे में कोरोना से 6 लोगों की मौत से प्रशासन में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि संक्रमण को हल्के में लेना इसकी मुख्य वजह है। इसको लेकर जबलपुर प्रशासन अलर्ट हो गया हैै।
साथ ही प्रशासन ने सभी से अपील की है, कि बिना देर किए कोरोना के हल्के लक्षण आने पर भी अस्पताल में जांच जरूर करवाएं, एवम सावधानी बरतें, गाइडलाइन का पालन करें ।

