Site icon Yashbharat.com

Corona: मध्य प्रदेश के कई जिलों में बढ़ा लॉकडाउन, फिलहाल 22 अप्रैल तक लागू

20210411 081434

मध्य प्रदेश के जबलपुर में लॉकडाउन लागू हो गया है इसे 12 अप्रैल से बढ़ाकर तब तक के लिए लागू किया जाएगा, जबकि इस संबंध में कोई दूसरा आदेश ना आ जाए। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला कलक्टर कर्मवीर शर्मा ने ये आदेश जारी किए।

इससे पहले मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने इंदौर, विदिशा, राजगढ़, बड़वानी और शाजापुर जिलों में भी लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। अब इन जिलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 12 अप्रैल के बजाय 19 अप्रैल की सुबह छह बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। जबकि बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी और जबलपुर जिलों में 12 अप्रैल से लगातार 10 दिन (22 अप्रैल तक) लॉकडाउन रहेगा और इंदौर के पास राऊ नगर, महू नगर, शाजापुर शहर और उज्जैन जिले में 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। इससे पहले शिवराज सरकार ने आदेश दिया था कि समस्त नगरीय क्षेत्रों में 8 अप्रैल से आगामी आदेश तक प्रत्येक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा। अब सप्ताह में पांच दिन सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे।

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 हजार से ज्यादा हो गई है और प्रदेश के कई शहरों में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। पिछले एक महीने में प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 10 गुना बढ़ चुकी है। देश में हर दिन मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या के मामले में मध्य प्रदेश की स्थिति देश भर में सातवें स्थान पर पहुंच गई है।

Exit mobile version