Confirm Train Ticket: नो वेटिंग, अब ट्रेन चलने से 24 घंटे पहले मिलेगा कन्फर्मेशन; रेलवे कर रहा नई प्रणाली का ट्रायल। जल्द ही यात्रियों को ट्रेन रवाना होने के 24 घंटे पहले पता चल सकेगा कि उनका टिकट कंफर्म हुआ है या नहीं। रेलवे ने इसके लिए ट्रायल शुरू कर दिया है। मौजूदा व्यवस्था में ट्रेन रवाना होने के चार घंटे पहले यात्रियों को यह जानकारी मिलती है।
रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने अनुसार, अभी ट्रायल किया जा रहा है। यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद ही पायलट परियोजना को रेल नीति का हिस्सा बनाया जाएगा।
दिलीप कुमार ने बताया कि हमने बीकानेर डिवीजन में यह पायलट परियोजना शुरू की है, जहां ट्रेन रवाना होने से 24 घंटे पहले चार्ट तैयार किए जा रहे हैं। वर्तमान में यह काम 4 घंटे पहले किया जाता है।

