Site icon Yashbharat.com

लक्ष्मी पान भंडार से सागर पुल तक मुख्य मार्ग में प्राथमिकता के साथ शीघ पूर्ण करें शीवर कार्य,नागरिकों एवं यात्रियों को न हो असुविधा शीघ्र कराया जा सके डामलीकरण कार्य-मनीष पाठक

IMG 20250429 WA0035

लक्ष्मी पान भंडार से सागर पुल तक मुख्य मार्ग में प्राथमिकता के साथ शीघ पूर्ण करें शीवर कार्य,नागरिकों एवं यात्रियों को न हो असुविधा शीघ्र कराया जा सके डामलीकरण कार्य-मनीष पाठ

कटनी-निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें लक्ष्मी पान भंडार से सागर पुल तक मुख्य मार्ग में चल रहे शीवर कार्य का स्थल निरीक्षण किया । इस दौरान श्री पाठक नें चरणबद्ध तरीके से चल रहे शीवर प्रोजेक्ट के कार्य की समीक्षा की इसके उपरांत क्षेत्रीय नागरिकों से चर्चा भी की ।
श्री पाठक नें शीवर प्रोजेक्ट के अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि, मुख्य मार्ग होने से दिन के समय आवागमन अधिक होता है,संभव हो तो रात्रि कालीन कार्य किया जावे साथ ही पाईप डालने के उपरांत किया गया गड्ढ़ा तत्काल ढ़क दिया जावे इस कार्य में कोई लापरवाही न बरतें अन्यथा दुर्घटना घट सकती है ।

श्री पाठक नें शीवर प्रोजेक्ट के अधिकारियों से कहा कि,मुख्य एवं व्यस्ततम सडक होने के साथ ही कटनी साउथ रेल्वे स्टेश मार्ग होने से क्षेत्रीय नागरिकों एवं यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड रहा है इस बात का ध्यान रखते हुए कार्य को प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से पूर्ण करनें हेतु संबंधितों को निदेर्शित किया है,जिससे कार्य पूर्ण होने के उपरांत उक्त स्थान में डामलीकरण कार्य कराया जा सके ।

इस दौरान सर्व श्री ग्यास मंसूरी,मो.रियाज,शंकर साहू,काशिम बिहारी,शहजाद ,इम्तियाज खान, काशि कोरी,वीरु ठाकुर डब्बू पटेरिया सहित शीवर प्रोजेक्ट के अधिकारियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही ।

Exit mobile version