Site icon Yashbharat.com

लापरवाही पर कलेक्टर सख्त: 3 अधिकारियों को नोटिस, अवैध रेत पर कार्रवाई के निर्देश

notice

लापरवाही पर कलेक्टर सख्त: 3 अधिकारियों को नोटिस, अवैध रेत पर कार्रवाई के निर्देश। कटनी में सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर आशीष तिवारी ने शिकायतों और आवेदनों के निराकरण में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

लापरवाही पर कलेक्टर सख्त: 3 अधिकारियों को नोटिस, अवैध रेत पर कार्रवाई के निर्देश

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में रुचि नहीं लेने पर उपसंचालक खनिज और सहकारिता बैंक नोडल अधिकारी जयति बिलथारिया तथा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय पर निराकरण न करने पर तहसीलदार स्लीमनाबाद आकाशदीप नामदेव को नोटिस जारी करने को कहा गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ हररिमरनप्रीत कौर भी मौजूद रहीं।

कलेक्टर ने अवैध रेत से जुड़ी शिकायतों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित क्षेत्र के एसडीएम के नेतृत्व में अभियान चलाया जाए। साथ ही पीएम सोलर योजना और सोलर पंप योजना के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में सीमांकन, बंटवारा, फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन, वनाधिकार पट्टे, समग्र ई-केवाईसी, संबल योजना के लंबित आवेदन, पेंशन प्रकरण और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागों को लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत मकान नंबरिंग का कार्य जल्द पूरा करने को कहा गया। वहीं हॉर्टिकल्चर योजनाओं के लाभ के लिए किसानों के साथ क्लस्टर स्तर पर बैठकें आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी समय-सीमा में कार्य पूर्ण करें।

Exit mobile version