मध्यप्रदेश

CM शिवराज मामा अब स्कूली बच्चों के बैग पर भी आएंगे नजर!

भोपाल : चुनावी दौर में मध्यप्रदेश में मामा शिवराज की जनता को लुभाने की हर कोशिश जोरों पर है। इसी कड़ी में सत्ता में बने रहने के लिए और जनता को लुभाने के लिए उन्होंने एक और नया तरीका अपनाया है।

दरअसल मामा शिवराज अब प्रदेश के बच्चों के स्कूली बैग पर भी नजर आएंगे। चुनाव से पहले शिवराज 8वीं क्लास तक के बच्चों को बैग बांटने की तैयारी में हैं। सरकार करीब 1.12 करोड़ बच्चों को बैग बांटेगी

जानकारी के अनुसार इस योजना में करीब 224 करोड़ रुपए खर्च होंगे और अभी 8वीं क्लास तक के बच्चों को इस योजना में शामिल किया गया है।

इससे पहले तस्वीरों के सिलसिले में सरकार द्वारा यह ऐलान किया गया था कि उज्‍ज्‍वला योजना में बंटने वाले गैस चूल्हों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की और तीर्थ दर्शन योजना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की फोटो लगाई जाएगी। इसके मुताबिक उज्‍ज्‍वला योजना में सब्सिडी वाले गैस चूल्हों में पीएम मोदी के फोटो लगेंगे।

इस मामले में राज्य सरकार का कहना है कि केन्द्र और राज्य सरकार की योजना में पीएम-सीएम के फोटो लगने पर किसी को एतराज नहीं होना चाहिए। इसके पहले शिवराज सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना में पीएम मोदी और सीएम शिवराज की तस्वीर वाली टाइल्स के इस्तेमाल पर सुर्खियों में आई थी। इस पर खाद्य मंत्री ओम प्रकाश ध्रुवे ने कहा कि सरकार बीजेपी की है। ये योजनाएं भी भाजपा की हैं। उनकी ब्रांडिंग नहीं करेंगे तो क्या राजीव गांधी का करेंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply