मोहाली। अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट घोटाले के मामले में मोहाली विजिलेंस कोर्ट ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत मामले में सभी आरोपितों को बरी कर दिया है।
मामले में आज कैप्टन अमरिंदर सिंह कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश हुए। इस दौरान अदालत ने मामले की कैंसिलेशन रिपोर्ट को मंजूर करते हुए 10 मिनट के भीतर अपना फैसला दिया।
बता दें, पूर्व अकाली सरकार के समय पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा ट्रस्ट के बहुचर्चित 32 एकड़ जमीन घोटाले में कैप्टन सहित कई नेताओं पर मामला दर्ज किया गया था। मामले में विजिलेंस ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट देकर कैप्टन व अन्य के खिलाफ कोई तथ्य न मिलने पर केस खत्म करने के लिए कहा था। लेकिन, इसके बाद पूर्व विधायक बीर दविंदर सिंह ने इस में सरकारी गवाह बनने के लिए अर्जी दायर कर दी थी।
बीर दविंदर सिंह ने अर्जी देकर कहा था कि उन्होंने इस केस को सामने लाने के लिए सारे प्रयास किए, लेकिन उनका पक्ष ही नहीं जाना गया। लेकिन 11 जुलाई को अदालत ने बीर दविंदर सिंह की अर्जी खारिज कर दी थी, जिसके बाद इस मामले में अब फैसला आया है।
ये था मामला
पंजाब में कैप्टन सरकार की विदाई के बाद सत्ता में आई अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार ने नगर निगम की 32 एकड़ जमीन में छूट देने पर बरती गई अनियमिताओं पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व पूर्व कैप्टन सरकार में मंत्री व अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस थाने में मामला दर्ज किया गया था। करीब एक दशक से मामला अदालत में विचारधीन था। इस पर अब फैसला आया है।
मामले में कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा पूर्व मंत्री चौधरी जगजीत सिंह, बलजीत सिंह, राजीव भगत, विधान सभा के पूर्व सचिव नछत्तर सिंह मावनी, किशन कुमार कौल, गुरचरण सिंह खारा, सुभाष शर्मा, जुगल किशोर शर्मा, रोहित शर्मा, संयुक्त सचिव तारा सिंह, महेश खन्ना, राजिंदर शर्मा, लक्की शर्मा, अश्वनी काले शाह व केवल किशन को नामजद किया गया था, जिनमें से चौधरी जगजीत सिंह व केवल किशन की मौत हो चुकी है।
-
Asian Games 2026: हरमनप्रीत की कप्तानी में बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला -
31 अक्टूबर को गुरु का सिंह राशि में गोचर: इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, मिलेगी तरक्की और आर्थिक मजबूती -
NLMC ने की ₹5,000 करोड़ से अधिक की सरकारी संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश, जानें क्या है पूरी योजना -
IIT बॉम्बे में छात्र ने की आत्महत्या: परीक्षा में ChatGPT से चीटिंग के आरोप के बाद हॉस्टल में फंदे से लटका, कैंपस में भारी प्रदर्शन -
भारतीय महिलाएं रसोई में बिताती हैं रोज़ाना 3.5 घंटे: जानिए रसोई के काम में भारत, चीन, अमेरिका और रूस का हैरान करने वाला अंतर -
दिल्ली पुलिस और गुजरात क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: 12 करोड़ की पाकिस्तानी हेरोइन के साथ लॉरेंस-गोदारा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार -
iPhone 18 Pro सीरीज की धमाकेदार पहली सेल शुरू: Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें; जानें मॉडल, वेरिएंट और बैंक ऑफर्स -
निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 2 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को मिला अस्थायी ठहराव -
एशियन गेम्स: श्रीचारणी की घातक गेंदबाजी और शैफाली के तूफान में उड़ा जापान; भारत 8 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा -
एशियन गेम्स महिला क्रिकेट: सेमीफाइनल की तस्वीरें साफ; 20 सितंबर को बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, फाइनल में भारत-पाक जंग संभव -
जबलपुर: सेंट अलायसियस स्कूल के शिक्षक पर 17 वर्षीय छात्रा से अश्लील हरकत और धर्मांतरण के दबाव का आरोप; भेजा गया जेल -
अस्पताल में पैदा होते ही बच्चे ने दिखाए ‘बॉस’ वाले तेवर, वायरल एक्सप्रेशन्स देखकर छूटी लोगों की हंसी -
निठारी कांड में सुप्रीम कोर्ट से बरी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध मौत; चाय की दुकान में मिला शव -
MP राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर दायर PIL हाई कोर्ट से खारिज: कोर्ट बोला- नया उत्तराधिकारी आने तक पद पर बने रहेंगे गवर्नर -
एशियन गेम्स 2026 से पहले जापान में अव्यवस्था: भारतीय शूटर्स को 50 KM दूर ठहराया, थाईलैंड की टीम फर्श पर सोने को मजबूर -
सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर कही यह बात -
शरीर में आयोडीन की कमी दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीज़ें, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका -
त्योहारों से पहले बड़ी राहत: खाने के तेल पर 5% इंपोर्ट ड्यूटी घटा सकती है सरकार, जानिए किसे होगा फायदा -
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में मेगा सेलिब्रेशन: काशी से लेकर वडनगर तक विशेष अनुष्ठान, बाइक रैलियां और रक्तदान शिविर -
सूर्य गोचर 2026: कन्या राशि में सूर्यदेव का प्रवेश, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत
