katniमध्यप्रदेश

जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षा अनुदेशक का प्रशिक्षण का समापन

जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षा अनुदेशक का प्रशिक्षण का समाप

कटनी- मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी जिला कटनी पृथ्वीपाल सिंह के निर्देशन में एवं सहायक संचालक राजेश अग्रहरि, एडीपीसी रमसा प्रभारी अभय कुमार जैन के मार्गदर्शन में जिले स्तर पर विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा और खेलकूद गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए दिनांक 12 जुलाई 2025 से 14 जुलाई 2025 तक (तीन दिवसीय) जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षा अनुदेशक का प्रशिक्षण शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर कटनी में आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय मास्टर ट्रेनर शेखर पाठक, अमर सिंह लोधी और जबलपुर जिले से आए हुए मास्टर ट्रेनर सारिका सिंह व सुधीर अवधिया के द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक शिक्षा के साथ-साथ खेल कूद की गतिविधियों की विधाओं से अवगत कराने के सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किया गया।
मध्यप्रदेश शासन एवं मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की मंशानुसार छात्र-छात्राओं को उनकी रुचि के अनुसार खेलकूद की गतिविधियों से अवगत कराना और आज की इस सोशल मीडिया की लत को अलग कर शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व भावनात्मक विकास के संवर्धन के लिए बच्चों को मैदान तक लाने के लिए प्रशिक्षित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वी पाल सिंह ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दी गई शारीरिक शिक्षा का उपयोग आप सभी अपने-अपने विद्यालयों में क्रियान्वित करें, जिससे बच्चों का शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास हो सके साथ ही सहायक संचालक राजेश अग्रहरि और रमसा प्रभारी अभय कुमार जैन ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीखी गईं गतिविधियों को विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को सिखा कर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाना है।
जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षा अनुदेशक प्रशिक्षण का समापन कार्यक्रम का संचालन व्यायाम शिक्षक महेंद्र सिंह तेवरी के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में शेखर पाठक ने उपस्थित सभी अतिथियों का एवं कटनी जिले के अंतर्गत सभी 6 विकासखंडों से उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप डांगीवाला, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य एम किड़ो, शैलबाला मैथ्यूज, अर्चना मनोध्या, प्रमोद डहरिया, मनोज शुक्ला, हिमांशु दास, राकेश कुमार विश्वकर्मा, रामकुमार पटेल, रामसहाय बर्मन, विमल कुमार त्रिपाठी, राकेश कुमार शर्मा, अजय सिंह, राजेश सराठे, अनिल पटेल, गोमती बेन, अर्चना तिवारी, मनीषा बड़गैंयां, दीपक श्रीवास्तव व अन्य स्टॉफ का विशेष सहयोग रहा।

Back to top button