Site icon Yashbharat.com

घर से परीक्षा देने स्कूल गया कक्षा 11वीं का छात्र लापता, तलाश में परिजन हो रहे परेशान

IMG 20260310 134124

Oplus_16908288

कटनी(YASHBHARAT.COM)। पड़ोसी जिला मैहर के बदेरा थाना अंतर्गत ग्राम कुड़वा से परीक्षा देने समीपस्थ ग्राम आमातारा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विघालय गए कक्षा 11वीं के नाबालिग छात्र के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों के द्धारा छात्र के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस गुमइंसान कायम कर लापता छात्र की तलाश कर रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुड़वा निवासी मिजाजी लाल सेन का लगभग 17 वर्षीय नाबालिग पुत्र अनुज सेन बीती 6 मार्च को दोपहर लगभग 1 बजे घर से समीपस्थ ग्राम आमातारा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विघालय कक्षा 11वीं की परीक्षा देने के लिए निकला और इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। देरशाम तक अनुज घर नहीं लौटा तो पिता मिजाजी लाल ने अनुज के साथ पढऩे वाले छात्र राधेश्याम केवट से पूछताछ की तो राधेश्याम ने बताया कि अनुज उसके साथ परीक्षा देकर घर लौट रहा था लेकिन बीच रास्ते में उसने मुझे पेन और दप्ती देकर बोला कि उसे स्कूल में कुछ काम है, इसलिए वो फिर से स्कूल जा रहा है। पेन और दप्ती वह उससे कल ले लेगा। इसके बाद चिंतित परिजन अनुज की खोजखबर दोस्तों और नात रिश्तेदारों के यहां लेते रहे लेकिन जब उसका कहीं कोई पता नहीं चला तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गुमइंसान कायम करते हुए लापता छात्र अनुज सेन की तलाश शुरू कर दी है लेकिन अब तक अनुज के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Exit mobile version