Latest

Chopper Crash In Jalgaon: महाराष्ट्र के जलगांव में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रशिक्षक की मौत, प्रशिक्षु घायल

मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र के जलगांव में शुक्रवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में एक प्रशिक्षक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य प्रशिक्षु गंभीर रूप से घायल हो गया है। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। अभी तक हादसे के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। इस बीच, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट में लिखा कि एनएमआइएमएस एकेडमी ऑफ एविएशन महाराष्ट्र से संबंधित एक प्रशिक्षण विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक उड़ान प्रशिक्षक की मौत हो गई और एक प्रशिक्षु गंभीर रूप से घायल हो गया। जांच दल को घटनास्थल पर भेजा जा रहा है। उन्होंने लिखा कि दुर्भाग्य से हमने प्रशिक्षक को खो दिया और प्रशिक्षु गंभीर रूप से घायल हो गया। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना और प्रशिक्षु के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना।

गौरतलब है कि इससे पहले भी देश में अलग-अलग स्थानों पर इस तरह के हुए हादसों में कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हो चुके हैं। आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम