Sunday, May 3, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

बच्चे करें टेक्नॉलोजी का सकारात्मक प्रयोग – डॉ आदित्य कुमार शर्मा,सायना में शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह सम्पन्न,मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित

बच्चे करें टेक्नॉलोजी का सकारात्मक प्रयोग – डॉ आदित्य कुमार शर्मा,सायना में शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह सम्पन्न,मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानि

सायना इंटरनेशनल स्कूल कटनी में गत दिवस शैक्षणिक सत्र 2024-25 का पुरस्कार वितरण समारोह शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. आदित्य कुमार शर्मा, हेडमास्टर कमल सरेचा, डॉ लोकेश दुबे एवं समन्वयक श्रीमती रीत मोंगा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिससे पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

छात्र-छात्राओं ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ व करतल ध्वनि से अभिवादन किया। तदोपरांत बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई।

कक्षा पहली से 9वीं एवं 11वीं (सैनिक स्कूल सहित) में कक्षा में प्रथम स्थान एवं विषय विशेष में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया एवं विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भी पुरस्कार दिए गए।

इसी कड़ी में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की ओर से कटनी जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सैनिक छात्र आदर्श राज को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । साथ ही सायना स्कूल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र.छात्राओं को भी स्वर्ण पदक, रजत पदक, कांस्य पदक एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया ।

सायना के प्राचार्य डॉ. आदित्य कुमार शर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि यह समारोह केवल अंकों का उत्सव नहीं है बल्कि संकल्प, समर्पण और संस्कार का उत्सव है। इसमें हमारे शिक्षकों की मेहनत के साथ-साथ अभिभावकों का हमारे प्रति विश्वास भी है जिसमें सायना परिवार खरा उतरा है। लेकिन अब शिक्षा के मायने बदल रहे हैं। नई शिक्षा नीति के कारण आ रहे परिवर्तनों को स्वीकार करते हुए पठन-पाठन की शैली भी बदलनी होगी। हमें नई चुनौतियों का सामना करते हुए गतिविधि आधारित शिक्षा को अपनाना होगा। साथ ही हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि बच्चे टेक्नॉलोजी का सकारात्मक प्रयोग करते हुए आदर्श भारत के निर्माण में सहयोगी बनें।

सायना के हेडमास्टर डॉ. लोकेश दुबे ने सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। छात्रों की इस सफलता पर सायना की चेयरपर्सन डॉ. श्रीमती निधि पाठक, सचिव श्रीमती निर्मला सत्येन्द पाठक (पूर्व महापौर), विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक (पूर्व राज्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन)नें बधाइयाँ दी हैं। इस कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती बबीता बजाज एवं प्रीति पाठक ने किया । यह कार्यक्रम श्री डी.सी. मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि